अन्नदान सबसे बड़ा दान: अरोड़ा

अन्न दान सबसे बड़ा दान है:अरोड़ा
पानीपत, 28 अप्रैल (मोहन लाल) : श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति ने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानाननंद जी महाराज की प्रेरणा से आज बरसत रोड स्थित वाणी फ ीड कार्यालय के बाहर 1100 पैकेट भोजन व जरूरतमंद 31 परिवारों को राशन वितरण किया। जिसमें समिति के प्रधान सुरेश अरोड़ा ने बताया कि कोरोना महामारी के समय में समिति हजारों परिवारों को राशन वितरित कर चुकी है। उन्होने कहा कि अन्न दान सबसे बड़ा दान इससे बड़ा कोई दान नहीं है। इस अवसर पर प्रधान सुरेश अरोड़ा ,चन्द्र शेखर शर्मा, सुनील ग्रोवर, प्रीतम गुर्जर शहरी मंडल अध्यक्ष, वेद पराशर, संजय सिंगला, निखिल सिंगला, अवनीश ठाकुर, कृष्ण कुमार ,पंकज वर्मा, अनमोल बत्रा, श्याम सुंदर बरेजा व ओमप्रकाश सचदेवा उपस्थित रहे।

श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के सदस्य भोजन वितरण करते हुए