मंडलायुक्त ने किया कम्युनिटी किचन का निरीक्षण कर्मचारियों को दिए ग्लब्स व मास्क लगाने के निर्देश
मंडलायुक्त ने किया कम्युनिटी किचन का निरीक्षण

कर्मचारियों को दिए मास्क व ग्लब्स लगाने के निर्देश 

शामली। कोरोना वायरस महामारी में शासन द्वारा नामित किए गए जनपद के नोडल अधिकारी व मंडलायुक्त सहारनपुर संजय कुमार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए गए कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने खाना बनाने वाले कर्मचारियों को मास्क व भोजन पैक करते समय ग्लब्स का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए शासन द्वारा नामित किए गए जनपद के नोडल अधिकारी मंडलायुक्त सहारनपुर संजय कुमार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जरूरतमंदांे के लिए बनाए गए कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया। इस दौरान मंडलायुक्त ने किचन में बन रहे खाने की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होने खाना बनाने के काम में जुटे कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंस व मुंह पर मास्क लगाने के निर्देश दिए तथा खाना पैक करते समय हाथांे में ग्लब्स पहनने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कम्युनिटी किचन में साफ सफाई रखने की भी हिदायत दी। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि सामुदायिक किचन के माध्यम से प्रतिदिन 350 खाने के पैकेट तैयार कर उन्हें जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाता है। इस अवसर पर एसपी विनीत जायसवाल, एडीएम अरविन्द कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी, एसडीएम संदीप कुमार आदि भी मौजूद रहे।