कांधला
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ताओं के द्वारा पुलिस पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सभी लोगों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए पुलिस का भव्य स्वागत कर कोरोना से बचाव व मदद पहुँचाने के लिए सहयोग करने पर आभार भी प्रकट किया।
बीते शनिवार को नगर के लक्ष्मी नारायण मंदिर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भाजपा, श्री रामलीला कमेटी मंडप पंचवटी सहित अन्य धार्मिक संगठनों के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कांधला पुलिस के लोक डाउन के दौरान सराहनीय कार्य व आमजन तक हर संभव मदद पहुंचाने पर भव्य स्वागत करने का कार्यक्रम निर्धारित किया था। बीते शनिवार की शाम को लक्ष्मी नारायण मंदिर के निकट दर्जनों लोगों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मार्ग पर गश्त कर रही पुलिस पर पुष्प वर्षा करते हुए जनपद पुलिस की जमकर जय जयकार की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महिला कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह को तिलक करते हुए अभिनंदन किया महिलाओं ने अपने संबोधन में कहा कि थाना प्रभारी व उनके पुलिसकर्मियों ने लॉक डाउन के बीच भूख व समस्या से जूझ रहे लोगों तक सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मदद पहुंचाने का जो सराहनीय कार्य किया है वह प्रशंसनीय है इसके लिए एसपी शामली विनीत जायसवाल व पुलिस टीम प्रशंसा के पात्र हैं। इस दौरान श्याम कुमार सिंघल, गुलशन खन्ना , अशोक महेश्वरी, नीरज गुप्ता, संजय मित्तल, राजीव जैन, विष्णु प्रकाश अग्रवाल, राजेंद्र आचार्य, सचिन शर्मा, दीपक कौशिक सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
पुलिस पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत