संयुक्त व्यापार मंडल ने 34 वें दिन 2800 लोगो को भोजन खिलाया


संयुक्त व्यापार मंडल ने 34वें दिन 2800 लोगों को खिलाया भोजन
पानीपत, 27 अप्रैल (विनोद पांचाल) : संयुक्त व्यापार मंडल द्वारा  34वें दिन बाबा लाल दयाल जी मंदिर में 2800 जरूरतमंद लोगों के लिए आलू मटर, रोटी सेवा का प्रबंध किया गया। इस मौके पर डीएसपी विजेंद्र सिंह मंदिर पहुंचकर सेवा कार्य का जायजा लिया। उन्होंने संयुक्त व्यापार मंडल द्वारा चलाए गए इस जनकल्याण कार्य की सराहना की एवं हौसला बढ़ाया। इस मौके पर प्रधान संयुक्त व्यापार मंडल सुनील अरोड़ा, चेयरमैन दर्शन लाल वाधवा, प्रधान अनिल मदान, प्रधान संजय वर्मा, प्रधान सुशील बराड़ा, प्रधान सुनील मुंजाल, प्रधान निशांत सोनी, प्रधान कविराज अरोड़ा, प्रधान राजीव खरबंदा, प्रधान मनोज बांगा, प्रधान चंद्र सहगल, प्रधान विजय कक्कड़ ,प्रधान प्रेम अरोड़ा, प्रधान हिमांशु कटारिया, प्रधान गौरव लीखा, प्रधान राजू चावला, प्रधान सुनील चावला, प्रधान कृष्ण फुटेला, डा. नरेश चुघ, सौरव अरोड़ा व साहिल अरोड़ा मौजूद रहे।