42 और औद्योगिक इकाईयों को चलाने की अनुमति दी
मेरठ।
लॉकडाउन-3 में औद्योगिक इकाईयों के संचालन को अनुमति देने के लिए गुरुवार को सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक हुई। समिति ने 81 आवेदनों पर चर्चा की। इनमें से 42 औद्योगिक इकाईयों को चलाने की अनुमति दे दी। दो दिन पहले 31 औद्योगिक इकाईयों को चलाने की अनुमति दी थी।
गुरुवार को सीडीओ ईशा दुहून की अध्यक्षता में औद्योगिक इकाईयों को चलाने के लिए समिति की बैठक हुई। इसमें उपायुक्त उद्योग वीके कौशल औद्योगिक इकाईयों के संचालन के लिए आए 81 आवेदनों को समिति के सामने रखा। इन पर समिति ने विचार विमर्श किया। अंत में समिति ने कुल 42 औद्योगिक इकाईयों के संचालन को हरी झंड़ी दी। इसमें ग्यारह औद्योगिक इकाईयां देहात क्षेत्र की थी और 31 इकाईयां निर्यातक, सतत प्रक्रिया वाली और आवश्यक वस्तुओं के निर्माण वाली शामिल है। कुल 42 औद्योगिक इकाईयों को संचालन की अनुमति दी। इससे पहले 31 औद्योगिक इकाईयों के संचालन की दो दिन पहले अनुमति दी गई थी।
उपायुक्त उद्योग वीके कौशल ने बताया कि प्रशासन की ओर से गुरुवार को 42 और औद्योगिक इकाईयों के चलाने के लिए अनुमति पत्र आज जारी कर दिए जाएंगे। इसमें संबंधित एसडीएम को पत्र भेजे जाएंगे। जो संबंधित थाना पुलिस को भेजेंगे। इसके बाद पुलिस संबंधित औद्योगिक इकाईयों को चालू करा देगी। इसके बाद अधिकारी औद्योगिक इकाईयों का औचक निरीक्षण करेंगे।
पीपीई किट इकाईयों का निरीक्षण शुरू : ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर से लगातार मेरठ की पीपीई किट के सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ रही है। उपायुक्त उद्योग वीके कौशल, सहायक आयुक्त शैलेंद्र सिंह और सहायक मैनेजर दिनेश आर्य ने बताया कि जिन इकाईयों के सैंपल पास होकर आ गए, उनके परिसरों की निरीक्षण कर रहे है। सिक्योरा हेल्थ सॉल्यूशन फूलबाग के निदेशक पीयूष मित्तल ने बताया कि मास्क बना रहे है। अब पीपीई किट बनाकर भी आपूर्ति करेंगे। मेरठ कोरोना वायरस से जंग में पीपीई किट, मास्क और सैनिटाइजर की कमी नहीं होने देगा। मेरठ से पीपीई किट, मास्क तैयार कर देशभर में भेजी जाएगी।
42 और औद्योगिक इकाईयों को चलाने की अनुमति दी