अखलाक सैफी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, आजाद सैफी राष्ट्रीय सचिव बने

अखलाक सैफी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, आजाद सैफी राष्ट्रीय सचिव बने
मेरठ। सैफी संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी ने दिल्ली प्रदेश की कार्यकारिणी को भंग कर दिया। इसके लिए संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी कमाल खान सैफी  और राष्ट्रीय सलाहकार व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आबिद उर्फ सैफी हिंदुस्तानी की संस्तुति पर राष्ट्रीय कोर कमेटी की सहमति के बाद कार्रवाई की। इसी के साथ अखलाफ सैफी को दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष और आजाद सैफी को राष्ट्रीय सचिव बनाया।