एक माह बाद घर लौटे कस्बे से दो जमाती

एक माह बाद घर लौट कस्बे दो जमाती
कांधला। नगर के आईसुलेशन वार्ड से दो लोगों को मंगलवार को उनके घर भेज दिया गया। आईसुलेशन वार्ड से घर भेजे गए दोनों लोगों  के परिवारों में खुशी का माहौल है।
कोरोना वायरस के चलते एतियात के नगर के श्री चंदन लाल नेशनल इंटर काॅलेज में आईसुलेशन सेंटर बनाया गया था। जिसमें छत्तीसगढ, पश्चिम बंगाल, हरियाणा के साथ - साथ अन्य प्रदेशों से आए जमातियों को रखा गया था। इसी बीच नगर में फिजी देश से आए नगर के मौहल्ला खैल निवासी तौफीक व दिल्ली से आए अहसान कुरैशी को नगर के आईसुलेशन वार्ड में एक माह से भी अधिक का समय व्यतीत करने के बाद उनको उनके घर के लिए रवाना कर दिया गया। दोनों के घर पहुंचने के बाद उनके परिजनों में खुशी का माहौल है। दोनों के परिजनों का कहना है कि आज उनके घर पर ईद हो गई है। दोनों के परिजनों ने जल्द ही देश व दुनिया में अमन और चैन की दुआ की। आईसुलेशन प्रभारी लेखपाल लवकेश कुमार का कहना है कि नगर के आईसुलेशन सेंटर में भर्ती किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या नही है। सबको सेंटर में एक माह से अधिक का समय हो चुका है। प्रशासन के निर्देशों के अनुसार जब भी उन्हें आदेश प्राप्त होगा। वार्ड में भर्ती अन्य प्रदेशों को नागरिकों को भी उनके गृह जनपद भेज दिया जायेगा।