गुरू अर्जन देव के जन्मदिवस पर मीठे पानी की लगाई छबील

गुरू अर्जन देव के जन्मदिवस पर मीठे पानी की लगाई छबील
पानीपत, 22 मई (विनोद पांचाल) : माडल टाउन स्थित श्री गुरू रामदास सिंह सभा द्वारा गुरूद्वारा में लाकडाउन के दौरान अभी भी लंगर सेवा चल रही है। जहां रोजाना हजारों लोगों को भोजन वितरित किया जा रहा है। वहीं आज गुरू अर्जन देव जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गुरूद्वारा के सेवादारों ने मीठे पानी की छबील भी शुरू कर दी है। गुरूद्वारा के सेवादार रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों को भोजन व पानी उपलब्ध करवा रहे है। आज शाम को भी 1500 श्रमिकों को लेकर स्पेशल श्रमिक ट्रेन बिहार के लिए रवाना हुई। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान स. मोहन जीत सिंह ने गुरुद्वारा साहिब की लंगर कमेटी एवं संस्थाओं सिख यूथ फेडरेशन के अलावा शहर के सहजधारी लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है। इस मौके पर अवतार सिंह, गुरबचन सिंह ,उपकार सिंह, हरजीत सिंह ,कुलविंदर सिंह ,सुभाष ,मुख्त्यार सिंह , किरत सिंह ,स.त्रिलोचन सिंह, अमरजीत सिंह रोमी, सुनील जग्गा, कांग्रेस नत्री शशि लूथरा उपस्थित रहे।