मेरठ ।प्रधानमंत्री के आर्थिक पैकेज दिए जाने पर क्या बोले व्यापारी

प्रधानमंत्री के आर्थिक पैकेज दिए जाने पर बोले व्यापारी


 मेरठ ।प्रधानमंत्री ने निम्न वर्गीय व्यापारियों को आर्थिक पैकेज देने की घोषणा से समूचा व्यापारी में खुशी की लहर है। पहली बार सरकार ने छोटे  और मध्यम व्यापारियों की व्यथा को समझ कर 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज देने की घोषणा की। इस घोषणा का  उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड  पेटस  व्यापार मंडल  स्वागत करता है। इससे लघु कुटीर उद्योगों को भी लाभ  मिलेगा।
राजीव कुमार गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पेन्ट्स व्यापार संघ


प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की। इससे देश के कुटीर, लघु, मंझोले, उद्योग  संजीवनी प्रदान करेगा। देश को आत्मनिर्भरता के हाथ पेड़ साबित होगा। लोकल मार्केट को नई जान देगा। प्रधानमंत्री ने किसान, छोटे व्यपारी एवं लैंड, लेवर, मज़दूर का सब का ध्यान रख कर यह साबित कर दिया किप्रधानमंत्री के दिल में भारत की तरक्की एवं भारत की विकास यात्रा को एक नई गति प्रदान करेगा आत्मनिर्भर भारत अभियान आधुनिक भारत की पहचान बनेगा।
विनीत अग्रवाल शारदा, प्रदेश संयोजक भाजपा व्यपार प्रकोष्ठ


प्रधानमंत्री ने उद्यमियों, व्यापारियों की परेशानी को समझा और विशेष पैकेज की घोषणा की। कदम स्वागत योग्य है। आज व्यापारी समाज भी भारतवर्ष में अपनी उपयोगिता देख कर गौरव का अनुभव कर रहा है। हमे में कोरोना से लड़ते हुए मास्क पहनकर के और सोशल  डिस्टेंसेस का पालन करते हुए अपने व्यापार को करना है क्योंकि यह कोरोना वायरस लंबे समय तक जीवन में रहेगा।
अशोक कुमार माहेश्वरी,  उत्तर प्रदेश पेन्ट्स व्यापार संघ