विद्युत अभियन्ता संघ की केन्द्रीय कार्यकारिणी ने ऑनलाइन ली शपथ

 


विद्युत अभियन्ता संघ की केन्द्रीय कार्यकारिणी ने ऑनलाइन ली शपथ


मेरठ। 
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ की सत्र 2020-22 के लिए केन्द्रीय कार्यकारिणी का गठन हुआ। वेद प्रकाश सिंह अध्यक्ष तथा प्रभात सिंह महासचिव निर्वाचित घोषित किए। इनके साथ कुल 18 पदों पर विभिन्न पदाधिकारी निर्वाचित घोषित किए। लॉकडाउन के चलते सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से शपथ दिलाई गई।
मुख्य चुनाव अधिकारी एके सिंह ने बताया कि विुद्युत अभियन्ता संघ की केन्द्रीय कार्यकारिणी के कुल 18 पदों के लिए 19 मार्च को मतदान हुआ था लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार के चलते देश में लगाए गए लॉक डाउन के कारण मतगणना नहीं हो सकी। 18-19 मई को सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइन्स एंव नियमों का पालन करते हुए वरिष्ठ सेवानिवृत्त सदस्यों एएन पाण्डेय, एसपी त्रिपाठी, आरपी प्रजापति के सहयोग से मतगणना का कार्य सम्पन्न कराया गया। 
चुनाव परिणाम की घोषणा की गई। वेद प्रकाश सिंह अध्यक्ष, पल्लब मुखर्जी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बीएन सिंह उपाध्यक्ष (ओबरा-अनपरा), चन्द्रशेखर चौरसिया उपाध्यक्ष (पूर्वांचल), रणवीर सिंह उपाध्यक्ष (मध्यांचल), रमाकान्त वर्मा उपाध्यक्ष (दक्षिणांचल),  सीपी सिंह उपाध्यक्ष (पश्चिमांचल),  प्रभात सिंह महासचिव, सन्दीप कुमार राठौर संयुक्त सचिव, विजय कुमार गुप्ता संगठन सचिव, आलोक कुमार श्रीवास्तव प्रचार सचिव, राहुल सिंह कोषाध्यक्ष, अदालत वर्मा सहायक सचिव (ओबरा-अनपरा, सुनील कुमार यादव सहायक सचिव (पूर्वांचल), करुणेन्द्र कुमार वर्मा सहायक सचिव (मध्यांचल), अंकित त्रिपाठी सहायक सचिव (दक्षिणांचल),  कृष्ण कुमार सारस्वत सहायक सचिव (पश्चिमांचल) एवं गौरव शुक्ला लेखा परीक्षक पद पर निवाचित घोषित किए।
वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से ऑनलाइन शपथ ग्रहण कराया। ऑल इण्डिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र दुबे, सेक्रेटरी जनरल रत्नाकर राव अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी कैप्टन अशोक राव, पदमजीत सिंह उपस्थित रहे। नई कार्यकारिणी को आने वाली चुनौतियों से रू-ब-रू कराते हुए शुभकामनाएं दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष वीपी सिंह ने कहा कि वह बिना किसी भेदभाव के सभी अभियन्ता संदस्यों को साथ लेकर उनके हितों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। ऊर्जा सेक्टर के समक्ष आने वाली चुनौतियों का डटकर मुकाबला सबको साथ लेकर करेंगे। प्रभात सिंह नवनिर्वाचित महासचिव ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। निवर्तमान अध्यक्ष जीके मिश्रा तथा निवर्तमान महासचिव राजीव सिंह, एके सिंह, दीपांशु सहाय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।